34.5c India
Sunday September 13, 2026
Aryavart Times

वेस्ट इंडीज के इन हार्ड हिटर्स को चुनौती देगी इंग्लैंड की टीम 1

वेस्ट इंडीज के इन हार्ड हिटर्स को चुनौती देगी इंग्लैंड की टीम 1

 इंग्लैंड-वेस्ट इंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार शाम 7 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कैरिबियाई टीम में गेल सहित कई अटैकिंग बैट्समैन हैं तो इंग्लैंड के जेसन रॉय और जो रूट का बैट टूर्नामेंट में खूब चला है। जबरदस्त फॉर्म में चल रही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से तो वेस्ट इंडीज ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया था। 
 

दोनों ही टीम ग्रुप-1 से हैं और पहले भी यहां भिड़ चुकी हैं, जिसमें जीत कैरेबियाई टीम को मिली थी।

टीम के स्टार गेल की फॉर्म का कुछ कहा नहीं जा सकता। वह किसी एक मैच में सेन्चुरी बना देते हैं तो कभी 10 रन भी नहीं बना पाते।

यही हाल हर कैरेबियाई प्लेयर्स का है। चलते हैं तो चौके-छक्के खूब लगते हैं, वर्ना सब फ्लॉप हो जाते हैं।

दूसरी ओर इंग्लिश टीम के प्लेयर्स सीरियस होकर खेलते हैं। कोई न कोई प्लेयर जरूर चल जाता है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़