34.5c India
Monday April 29, 2024
Aryavart Times

अभिनेत्री सना खान ने मौलाना मुफ्ती अनस से शादी कर ली

अभिनेत्री सना खान ने मौलाना मुफ्ती अनस से शादी कर ली

मनोरंजन जगत को अलविदा कहने के करीब एक महीने बाद टीवी और फिल्म अभिनेत्री सना खान ने रविवार को बताया कि उन्होंने मौलाना शादी मुफ्ती अनस से शादी कर ली है।

"बिग बॉस" की पूर्व प्रतिभागी ने इंस्टाग्राम पर अपने दुल्हे अनस सईद के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने 20 नवंबर को निकाह किया था।

खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, " अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से मोहब्बत की। अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से शादी की। अल्लाह हमें इस दुनिया और जन्नत में एक साथ रखे।"

33 वर्षीय खान ने अक्टूबर में कहा था कि उन्होंने फिल्म जगत छोड़ने का फैसला किया है और वह इंसानियत की खिदमत के लिए अपनी जिंदगी गुजारेंगी और "विधाता" के आदेशों का पालन करेंगी।

खान ने 2005 में आई " यही है हाई सोसाइटी" से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद "हल्ला बोल, " जय हो", "वजह तुम हो" और " टॉयलेटः एक प्रेमकथा" में अभिनय किया था।

फैंस यह जानने की ख्वाहिश रखते हैं कि आखिर मुफ्ती अनस और सना खान आपस में कैसे मिले? स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, सना खान को मुफ्ती अनस खान से बिग बॉस फेम एजाज खान ने मिलवाया था. 

सना इससे पहले भी कभी अपने बयानों तो कभी हॉट अंदाज की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं।

दरअसल सना खान का इस साल की शुरुआत में ब्वायफ्रेंड मेलविन लुईस से ब्रेकअप हो गया था। सना ने लुईस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। सना ने खुलासा किया था कि ब्रेकअप की वजह वो डिप्रेशन में चली गई थीं।

इतना ही नहीं उन्होंने नींद की गोलियां भी खा ली थीं। सना के मुताबिक, वो लुईस से शादी भी करने वाली थीं।

सना खान की बिग बॉस के घर का हिस्सा रह चुकी हैं। जब वह घर के अंदर थीं तो उनकी और अभिनेत्री आशका गोराडिया की दोस्ती काफी विवादों में रही थी। ये विवाद तब शुरू हुआ था जब सना को एलर्जी हो रही थी और आशका उनकी मदद कर रही थीं।

घर से निकलकर दोनों ने सफाई दी थी। दोनों के किस पर जमकर विवाद खड़ा हुआ था।

 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़