34.5c India
Wednesday November 04, 2026
Aryavart Times

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : आशीष मिश्रा 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : आशीष मिश्रा 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में करीब 12 घंटे तक चली पूछताछ के बाद आरोपी आशीष मिश्रा को एसआईटी (SIT) ने गिरफ्तार कर लिया गया । आशीष मिश्रा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा  के पुत्र हैं।
समझा जाता है कि पुलिस आशीष मिश्रा को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। खबरों के अनुसार, आरोप है कि आशीष मिश्रा ने जांच में पुलिस का सहयोग नहीं किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रक्रिया के तहत आशीष मिश्रा का मेडिकल किया जायेगा ।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए आशीष मिश्रा को सुबह 11 बजे बुलाया था।
इससे पहले  शुक्रवार को नोटिस के बावजूद आशीष मिश्रा पुलिस के सामने पेश नहीं हुए थे ।लखीमपुर खीरी हिंसा पर उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश सरकार की स्टेटस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थी ।
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आठ लोगों की मौत हो गई थी जिसमें चार किसान, एक पत्रकार एवं अन्य भाजपा समर्थक बताये जाते हैं । 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़