34.5c India
Monday June 16, 2025
Aryavart Times

इसरो के पीएसएलवी का 101वां प्रक्षेपण पूरा नहीं हो सका

इसरो के पीएसएलवी का 101वां प्रक्षेपण पूरा नहीं हो सका

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 18 मई की सुबह अपना 101वां प्रक्षेपण किया, जो दुर्भाग्य से पूरा नहीं हो सका। इसरो के अनुसार, तीसरे चरण में मोटर केस के चैम्बर में दबाव गिरने से मिशन प्रभावित हुआ। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया कि वे पूरे प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही विस्तृत जानकारी देंगे।

इसरो के अनुसार, तीसरे चरण में मोटर केस के चैम्बर में दबाव गिरने से मिशन प्रभावित हुआ। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया कि वे पूरे प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही विस्तृत जानकारी देंगे।

https://x.com/isro/status/1923907158133047606

इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आज 101वां प्रक्षेपण करने का प्रयास किया गया, PSLV-C61 का प्रदर्शन दूसरे चरण तक सामान्य था। तीसरे चरण में एक अवलोकन के कारण, मिशन पूरा नहीं हो सका।' बता दें, EOS-09 सैटेलाइट एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह था, जो मौसम और पर्यावरण की निगरानी करने में सक्षम था।

इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) 4-चरण वाला रॉकेट है और पहले दो चरण सामान्य थे। आज हमने श्रीहरिकोटा से 101वें प्रक्षेपण, पीएसएलवीसी61 ईओएस-09 मिशन को लक्षित किया। पीएसएलवी चार-चरण वाला वाहन है और दूसरे चरण तक इसका प्रदर्शन सामान्य था। तीसरे चरण की मोटर पूरी तरह से चालू हो गई थी, लेकिन तीसरे चरण के कामकाज के दौरान हमने एक अवलोकन देखा और मिशन पूरा नहीं हो सका।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़