34.5c India
Thursday May 09, 2024
Aryavart Times

अब #बेगूसराय से ही #लोकसभा चुनाव लड़ेंगे #गिरिराज सिंह

अब #बेगूसराय से ही #लोकसभा चुनाव लड़ेंगे #गिरिराज सिंह

अपनी मौजूदा सीट नवादा से टिकट न मिलने और उन्हें टिकट दिये जाने के तरीकों को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से क्षुब्ध रहे गिरिराज सिंह अब बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 

भाजपा अध्यक्ष #अमित शाह ने बुधवार को यह स्पष्ट कर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सिंह को इस सीट को लेकर जो भी समस्याएं हैं उन्हें पार्टी दूर कर लेगी। अमित शाह ने #गिरिराज सिंह को चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'गिरिराज सिंह #बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इस सीट के बारे में उन्होंने जो मुद्दों को उठाया है उसे पार्टी संगठन दूर कर लेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।' 

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह नवादा सीट से मौजूदा सांसद हैं और वह चाहते थे कि उन्हें दोबारा इस सीट का टिकट दिया जाए लेकिन भाजपा ने इस बार उन्हें बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया है।

नवादा से टिकट नहीं मिलने पर सिंह ने बिहार भाजपा प्रदेश नेतृत्व के प्रति नाराजगी जाहिर की। सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि सीट बदलने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं है।

इसके बाद पटना में सिंह ने मुख्यमंत्री #नीतीश कुमार से भेंट भी की और उन्हें क्षेत्र में आने का निमंत्रण भी दिया । गिरिराज आज सिमरिया में पूजा कर करेंगे चुनाव अभियान की शुरुआत। मुख्यमंत्री से मिले गिरिराज छह को करेंगे नामांकन।####







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़