34.5c India
Saturday October 31, 2026
Aryavart Times

भारत अंडर 18 एशिया कप हॉकी चैंपियन

भारत अंडर 18 एशिया कप हॉकी चैंपियन

भारत ने ढाका में खेली जा रही अंडर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया है. भारत ने खिताबी मुक़ाबले में मेजबान बांग्लादेश को 5-4 से हराया.

भारत ने बेहतरीन शुरुआत की और मैच के चौथे ही मिनट में गुरजंत सिंह ने गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया.
अजीत कुमार पांडेय ने 14वें मिनट में गोल कर इस बढ़त को 2-0 कर दिया. परमिंदर सिंह ने 20वें मिनट में तीसरा गोल किया और हाफ टाइम तक भारत 3-0 से आगे था.

दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने जोरदार वापसी की उसने कुछ अंतराल पर दो गोल कर स्कोर 3-2 से कर दिया.
भारत और बांग्लादेश के बीच आक्रामक खेल जारी रहा और मुक़ाबला 5-4 से भारत के पक्ष में रहा.

इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताबी मुक़ाबले में जगह बनाई थी.







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़