34.5c India
Tuesday March 17, 2026
Aryavart Times

शिमला में इस सर्दी की पहली बर्फबारी हुई

शिमला में इस सर्दी की पहली बर्फबारी हुई

शिमला में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए जो क्रिसमस और नववर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में यहां आये हैं।

हल्की बर्फबारी रात करीब सवा नौ बजे मॉल रोड, जाखू, छोटा शिमला और शहर के अन्य हिस्सों में शुरू हुई।

मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

केलोंग, कल्पा और मनाली सहित राज्य में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र, शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले के कल्पा और कुल्लू जिले के मनाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 3.4 और शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस कांगड़ा में दर्ज किया गया।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़