34.5c India
Wednesday February 04, 2026
Aryavart Times

#सिंधु सहित भारत के पांच खिलाड़ियों ने #बैडमिंडल एकल प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल में जगह बनाई

#सिंधु सहित भारत के पांच खिलाड़ियों ने #बैडमिंडल एकल प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल में जगह बनाई

भारत की शीर्ष #बैडमिंटन खिलाड़ी और दूसरी वरीय पीवी सिंधू ने सीधे गेम में जीत के साथ गुरुवार को #योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया । पुरुष एकल में भी तीसरे वरीय #किदांबी श्रीकांत सहित चार खिलाड़ियों ने अंतिम आठ में जगह बनाई।

दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी# सिंधू ने हांगकांग की दुनिया की 37वें नंबर की खिलाड़ी डेंग जाय शुआन के खिलाफ 32 मिनट चले मुकाबले में आसानी से 21-11 21-13 से जीत दर्ज की। 

पुरुष एकल मैच में श्रीकांत के अलावा बी साई प्रणीत, पारूपल्ली कश्यप और जाइंट किलर एचएस प्रणय ने दूसरे दौर में जीत दर्ज की लेकिन पांचवें वरीय समीर शर्मा और शुभंकर डे को हार का सामना करना पड़ा।

महिला एकल में #भारत की एक अन्य खिलाड़ी रिया मुखर्जी को हार का सामना करना पड़ा। रिया ने अपने मुकाबले में डेनमार्क की आठवीं वरीय मिया ब्लिकफेल्ट को कड़ी टक्कर दी लेकिन दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी को तीन गेम में 21-8 17-21 21-13 से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाई।

 







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़