प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया का हर देश भारत से गहरे संबंध बनाने पर जोर दे रहा है। अभी तो चुनाव बाकी हैं, लेकिन मेरे पास जुलाई, अगस्त, सितंबर तक के विभिन्न देशों के निमंत्रण पड़े हैं और दुनिया का हर देश और शक्ति जानती है कि - आएगा तो मोदी ही।
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोई भी देश हो, वो अपना भविष्य तभी संवार सकता है, जब वो अपने इतिहास को सहेजकर रखता है। बीते वर्षों में भारत ने अपने इतिहास को सहेजा भी है, संवारा भी है।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर देश भारत से गहरे संबंध ...